फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर संघ के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर संगठन मंत्री ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में घरना प्रदर्शन किया। संचालन नीरज पवार ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि शासन से अनेकों बार लखनऊ में वार्ता हो चुकी है। लेकिन संघ की मांगों को आज तक नही माना गया। संघ की मांग लिपिक वर्ग की नियुक्ति पर लगी रोक हटे, पुरानी पेंशन योजना बहाल हो, उपार्जित अवकाश का नकदीकरण हो और राजकीय कर्मियों को समान चिकित्सा सुविधा मिले। अगर संघ की मांग नहीं मानी गयी तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में अजय शर्मा, शशिकांत शर्मा, संजीव त्यागी, सुनील दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, अशोक भारती, वीरपाल सिंह, अमरपाल, रमेश यादव, मुकेश, सुरेश, सुंदरपाल व प्रदीप सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें