बीआईटी ग्लोबल में कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। बीआईटी ग्लोबल स्कूल मेें कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से केजी तक के छात्रों ने भाग लिया। कविता वाचन का शीर्षक फल एवं सब्जियों के पेड़ रहे। स्कूल के छात्रों ने कविता के जरिए सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अराध्या गुप्ता, सुहानी, वान्या, शौर्य, कनक निमेश व अवनी विजयी रहे। स्कूल के डायरेक्टर संदीप रायजादा ने कविता वाचन करने वाले छात्रों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्या ज्योति सिरोही से सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।