मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज में मिशिका सोसाइटी द्वारा संचालित आदर्श एंड रोड ऑडिटोरियम एवं आदर्श ट्रैफिक पार्क में ई- रिक्शा चालकों को सड़क नियमों का पाठ पढ़ाया गया। मुख्य प्रशिक्षक सुनील शर्मा ने सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने की बात कही। चालकों को ऑडियो, वीडियो के माध्यम से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों के प्रति सचेत किया। मिशिका सोसाईटी के अध्यक्ष अमित नागर ने चालकों को चौराहे से 50 मीटर दूरी दूसरी पर बने ऑटो/ई-रिक्शा स्टैंड पर ही वाहन रोकने की बात कही। इस दौरान कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी जैन एवं शिवकुमार आदि मौजूद रहे।