फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भगौट गांव में टूटा हुआ बिजली का खंभा हादसे को न्योता दे रहा है। चार माह पहले आधे में बिजली का खंभा टूट गया था। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को खंभा टूटने और खंभा बदलवाने की मांग की। लेकिन निगम के अधिकारियों ने आज तक संबंधित खंभे को बदलने की जरूरत नहीं समझी। इसे लेकर लोगों ने बुधवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीएम से हस्तक्षेप कर टूटे खंभे को बदलवाने की मांग की है। इस दौरान बिजेंद्र, लोकेश, सीता, ध्यान सिंह, प्रवेंद्र, सौरव, रवि आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें