गोकशी के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन
मेरठ। जिले में बढ़ती गोकशी की घटनाओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में थानेदारों की मिली भगत से गोकशों को संरक्षण व गोकशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे किसी भी गोकशी करने वाले पर रासुका के तहत कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रमुख दिनेश कुमार सिंघल व महानगर प्रमुख डॉ. अशोक कुमार त्यागी ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले गोकशी पर प्रतिबंध लगाकर गोकशो पर रासुका की कार्रवाई की जाए। अवधेश शर्मा, अवनीश आर्य, गौरव अग्रवाल, विनीत जैन, पिंटू त्यागी, सुभाष तोमर, दीपक सिंघल, राजू शर्मा, आकाश प्रजापति, हरीश कुमार, प्रशांत त्यागी, चंद्रपाल सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।