मेरठ। माल रोड पर शनिवार शाम सैर करने निकले कर्नल राहुल शर्मा से स्कूटी सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। उसके बाद लुटेरों ने भारत गैस एजेंसी के मैनेजर नरेंद्र निवासी किशनपुरा और रितिक नाम के युवक से बेगमबाग के पास और शास्त्रीनगर सेक्टर दो निवासी मोहिनी से मोबाइल झपट लिया।