डीएमए स्कूल गढ़ ने जीती जूडो प्रतियोगिता
मेरठ। क्रीड़ा भारती मेरठ इकाई द्वारा शास्त्रीनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक क्रीड़ा भारती डॉ. विकास अग्रवाल, मुख्यातिथि पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना और विशिष्ठ अतिथि प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती डॉ. संदीप त्यागी व प्रांत कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल रहे। उद्घाटन रविंद्र भड़ाना ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पना शर्मा और क्रीड़ा भारती की मीडिया प्रभारी श्वेता ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। महानगर मंत्री कपिल त्यागी ने बताया प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों के करीब सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें विजेता चैंपियन मोहित कुमार बने। प्रतियोगिता के विजेता डीएमए पब्लिक स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर और उपविजेता केवीएस बुलंदशहर रहे। सभी विजेताओं को डॉ. विकास अग्रवाल व डॉ. संदीप त्यागी ने विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में शिवम पटेल, कौशलेंद्र, कुमुद त्यागी, परवेश डबास, वीरपाल रहे। कार्यक्रम में क्रीडा भारती के मंत्री कपिल त्यागी, मीडिया प्रभारी श्वेता, डा. विनीत त्यागी, सतीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।