फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की अवैध कब्जा निर्माण की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से की अवैध कब्जा निर्माण की शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान का पीड़ित परिवार क्षेत्र के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और अवैध कब्जा निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत डीएम से की। पीड़ित परिवार के मुखिया पूरन चंद ने बताया कि उसके मकान के छज्जे को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण कर कब्जा लिया है। विरोध करने पर वह पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे है। मोहल्ले से पलायन करने के लिए पीड़ित को मजबूर किया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार का जीना दुश्वार हो रहा है। पीड़ित परिवार दलित है जिसने इस संबंध में उसने कई बार शीर्ष अधिकारियों से भी लिखित शिकायत की लेकिन अभी तक इस बाबत कोई न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई। उसने कहा कि एमडीए किसी बड़ी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहा है। पीड़ित ने आरोपी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजेश कुमार, अविनाश, सचिन भारती, कैलाश चंदौला, मुकेश कुमार, अजय कुमार, बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें