10 बीघा ईख की फसल जलीदाहा (बागपत)। दाहा गांव में अलबेल सिंह पुत्र रिक्खी की 10 बीघा ईख की फसल में विद्युत की एलटी लाइन से आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है।