फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया की एक्शन से भरपूर राजी हुई रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंट क ी भूमिका में दर्शकों को लुभाई आलिया
विज्ञापन

मेरठ। शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक्शन से भरपूर फिल्म राजी रिलीज हुई। इस दौरान दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। जंगल पिक्चर व धर्मा प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित राजी 1971 में जंग के दौर में पाकिस्तान में भारत की जासूसी पर सच्ची घटना व देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जिसमें आलिया भट्ट ने एक खुफिया एजेंट का रोल निभाया है। फिल्म देखकर आए दर्शकों ने बताया कि फिल्म अच्छी है। फिल्म में अच्छी प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। बेटी बहू पत्नी की भूमिका से लेकर आलिया ने जासूसी को रोल को बखूबी निभाया है। बताया कि आलिया ने फिल्म ने बहतरीन अभिनय किया है। फिल्म में देशभक्ति गीत ए वतन आबाद रहे तू, मैं जहां रहू जहां में याद रहे तू दर्शकों को पसंद आया। लंबे समय बाद किसी हिंदी फिल्म में विदाई गीत सुनकर भी दर्शक भावुक हो गए। शाप्रिक्स मॉल में वेव्स सिनेमा के मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि उड़ता पंजाब के बाद यह आलिया भट्ट की दूसरी प्रमुख फिल्म है जो दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आ रही है।

बातचीत-
- राजी फिल्म में एक अच्छी कहानी को दिखाया गया। आलिया भट्ट ने फिल्म में दमदार रोल प्ले किया है। परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है। - विनेश कु मार

पहली बार आलिया भट्ट एक्शन के रोल में दिखाई दी काफी अच्छा रोल रहा फिल्म सस्पेंस से भरपूर फिल्म है। कहानी भी अच्छी है। - नीतू

- बेबी, एजेंट विनोद, सहित कई फिल्म है जो देश भक्ति पर आधारित है। यह भी उसी तरह है। अच्छी स्टोरी है पारिवारिक फिल्म है। - आस मोहम्मद

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में आलिया ने कई रोल बखूबी निभाए है एक्शन, कामेडी, लव स्टोरी सभी में आलिया ने अच्छा काम किया है। - कौशल

खास बातें:
आलिया भट्ट की फिल्म राजी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें