बागपत। वित्त वर्ष की समाप्ति को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक पद्माकर सिंह ने निर्देशित किया अवकाश के दिनों में लंबित वित्तीय कार्यो को समयांतर्गत निस्तारित किए जाएंगे। 29, 30 और 31 मार्च के राजपत्रित अवकाश के दिनों में कार्यालय यथावत खुले रखे जाएंगे। सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर राजकीय कार्य करेंगे।