बेगमपुल व्यापार संघ की पुरानी टीम फिर से निर्वाचित
मेरठ। बेगमपुल व्यापार संघ की आमसभा की बैठक में चुनाव पर हुई चर्चा के दौरान पुरानी टीम को दोबारा से निर्वाचित करने पर सहमति बनी। इसके बाद बिना किसी चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए पुरानी कमेटी को ही सभी ने पुन: एक साल के लिए निर्वाचित कर दिया। बेगमपुल व्यापार संघ में फिर से एक साल के लिए राजेश सिंघल अध्यक्ष, पुनीत शर्मा महामंत्री, राजीव सिंघल उपाध्यक्ष, महेंद्र सचदेवा कोषाध्यक्ष, राजा सहमंत्री चुने गये। इस दौरान अनिल मित्तल, रतन सहगल, मुकुल सिंघल, एमएस डोडी, रमन सोनी, अशोक माहेश्वरी, राजीव कपूर, दीपक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दीपक, जतिन गोयल, विशाल माथुर, अशोक ग्रोवर, नवनीत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अरुण रस्तोगी आदि मौजूद रहे।