युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई
मेरठ। घर से मजदूरी को निकले हुसैन कालोनी निवासी वकार पिछले दस दिनों से गायब है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जाकिर हुसैन कालोनी निवासी गुजार ने बताया कि उसका पुत्र वकार (18) पांच मार्च को घर से पीवीएस चौक पर मजदूरी के लिए निकला था। शाम को घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश किया। दस दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई । वहीं परिजनों ने किशोर के अपहरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।