ट्रैफिक कंट्रोल के लिए छात्रों ने लिखा पत्र
मेरठ। स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम से परेशान विद्यार्थियों ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्था ठीक कराने की अपील क ी है। सोमवार को आईसीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हुई। परीक्षा सेंट मेरीज, सोफिया, सेंट थॉमस, ऑल सेंटस, सेंट फ्रांसिस कं करखेड़ा व सेंट जेम्स स्कूल में हुई। 11 बजे से पेपर हुआ। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर रहा। छात्रों से लेटर टू पुलिस कमिश्नर लिखवाया गया। सेंट थॉमस स्कूल की अंग्रेजी टीचर शुभ्रा लॉयल ने बताया पेपर बैलेंस था। छात्रों से परीक्षा कक्ष के अंदर व परीक्षा क क्ष के बाहर के हाल पर निबंध लिखवाया गया। तस्वीर देखें और कहानी लिखें सेक्शन में महिला क्रिकेट पर स्टोरी लिखना था। मनी इज एवरीथिंग पर डिबेट लिखना था। पेपर आसान था और सिलेबस से ही था। मंगलवार को मैथ का पेपर होगा। 12वीं के छात्रों का गणित का पेपर हुआ। सेंट थॉमस स्कूल में गणित के एचओडी सुहैल अनीस ने बताया पेपर बहुत अच्छा था। 2016 में आइसीएसई के तीन विषय गणित, फिजिक्स व केमिस्ट्री में एनसीईआरटी पैटर्न पर लागू हुआ, उसी के आधार पर पेपर आया था।