हाईवे को छह लेन का बनाने की मांग
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को छह लेन निर्माण संघर्ष की बैठक गाजियाबाद जनपद के लोनी कस्बे में हुई। इसमें जिले से काफी संख्या में लोग पहुंचे। इसमें भारत सरकार से हाईवे निर्माण को छह लेन निर्माण किया जाए। ऐसा न करने पर समिति की और से आंदोलन चलाया जाएगा। इसमें समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, किसान नेता सुनील पंवार, एडवोकेट रजत चौधरी, मनीष कुमार, नीरज, नवाब खान, देवेश कुमार आदि रहे।