लावणी-घूमर की जुगलबंदी ने दिया एकता का संदेश
मेरठ। महाराष्ट्र के मशहूर लावणी और राजस्थान के घूमर नृत्य क ी एक मंच पर हुई जुगलबंदी ने समाज को अनेकता में एकता का संदेश दिया। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. दिव्यानाथ ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। छात्राओं ने घूमर व लावणी नृत्य की प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण पर नृत्य नाटिका का मंचन किया। इस अवसर पर कॉलेज में सालभर हुईं रंगोली, मेंहदी, चार्ट मेकिंग, पोस्टर बनाओ, निबंध लेखन व मटका सज्जा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा के साथ मनोरंजन का सामंजस्य हमें स्वयं साधना होगा। छात्राओं के परिजनों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। संचालन डॉ. लता कुमार ने किया। आयोजन के सफल बनाने में डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. दिनेश चंद, डॉ. राकेश ढल, डॉ. सुधा रानी सिंह, डॉ. भारती दीक्षित आदि ने सहयोग दिया।