सरकारी स्कूल के बच्चों को जर्सी का वितरण की
मेरठ। प्रभात नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उज्जवल सवेरा समिति ने जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रभात नगर और गंगानगर के सरकारी स्कूल के 114 बच्चों को जर्सी वितरण की गई। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग से नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी, रविंद्र कुमार, अध्यापक शलभ गुप्ता, योजना चौधरी, हरप्रीत कौर, शहजाद पूनम आदि मौजूद रहे।