फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई के परीक्षा केन्द्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज में चल रही एसआई की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में बुधवार सुबह प्रवेश को लेकर कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस एक युवक को थाने ले आई। सुबह की पाली में परीक्षा के लिए एंट्री हुई। समय खत्म होने पर कुछ युवक पहुंचे और अंदर जाने लगे। उन्हें टीम द्वारा रोक दिया गया। इस पर युवकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अभ्यर्थियों को एंट्री समय के बाद दी गई। हंगामे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर कुछ युवक भाग निकले। पुलिस एक युवक को पकड़कर कार समेत गंगानगर थाने ले आई। शाम तक विभाग की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें