अवैध कब्जेदारों पर होगी कार्रवाई
मेरठ। उपायुक्त तथा संयुक्त आयुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़े भूखंडों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि राजकीय औद्योगिक आस्थान, परतापुर दिल्ली रोड में उद्यमियों को आवंटित भूखंडों के अतिरिक्त रिक्त पड़ी भूमि, सड़क या पटरी पर किसी ने भी यदि अतिक्रमण या कब्जा किया हुआ है तो उसे एक सप्ताह के भीतर हटा ले। क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र को साफ सुथरा करने के साथ ही आवागमन आदि में कोई बाधा न हो इसके लिए अभियान शुरू होगा। ऐसे में यदि किसी का कब्जा मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।