फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा उपकरणों की लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक सुरक्षा उपकरणों की लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

मेरठ। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक शृंखला में सोमवार को टाउन हॉल प्रभाग की ओर से घंटाघर पर नागरिक सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। शुभारंभ चीफ वार्डन नरेंद्र सिंह मलिक ने किया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नागरिक सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग करने और उनके द्वारा जानमाल की रक्षा करने के लिए विस्तार से बताया गया। प्रदर्शनी का संचालन मुकेश रस्तोगी प्रभागीय वार्डन ने किया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कर्तव्य निष्ठ वार्डनों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ओम प्रकाश शर्मा, इंदूबाला, आदीप कुमार, मो. फादिर, मो. आजम, सिराजुद्दीन, राजेंद्र गोयल, वली मोहम्मद, भारतवीर सैनी, मो. जाहिद, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सीमा खान, राधेश्याम प्रेमी, साबिर नवाज बर्नी, मनमोहन अग्रवाल, मनोज जौहरी, अतीक अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें