मेरठ। संजीवनी महिला संस्थान की ओर से करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर 30 नवंबर को महिला क्रिकेट मैच खेला जाएगा। संस्थान की संस्थापक अध्यक्षा निशि जैन ने बताया कि पहली बार होने जा रहे इस मैच में चार टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा। इन टीमों में संजीवनी महिला संस्था, आईएमए लेडिज विंग, जिसमें शहर की महिला चिकित्सक एवं डाक्टरों की पत्नियां भाग लेंगी। इसके अलावा किचन गार्डन व लीडिंग चैलेंजर्स की टीम होगी। मैच प्रात: 9:30 बजे से प्रारंभ होगा।