देवबंद आलिम का इंतकाल
मेरठ। वक्फ दारूल उलूम देवबंद के आलिम मौलाना मो. असलम कासमी का 85 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण देवबंद में सोमवार को इंतकाल हो गया। शहर जमीयत मेरठ के अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि मौलाना असलम कासमी बहुत बड़े आलिम थे। मेरठ के मदरसा नूरूल इस्लाम शाहपीर गेट व मदरसा दारूल उलूम शाही जामा मस्जिद में शोक सभा हुई। इसमें मरहूम की मगफिरत के लिये दुआ की गई। इस दौरान जैनुर राशिददीन, मौलाना कारी सलमान कासमी, मौलाना खुर्शीद, मुफ्ती सैय्यद, कारी कय्यूम, हाजी इरशाद कुरैशी, हनीफ मेट्रो, मो. साबिर खान आदि मौजूद रहे।