इनरव्हील क्लब सम्राट ने मनाया साक्षरता दिवस
मेरठ। इनरव्हील क्लब सम्राट के सदस्यों ने सोमवार को साक्षरता दिवस मनाया। सीता राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धनवंतरी गोल मंदिर के पास शास्त्री नगर में आयोजन हुआ। सदस्याओं ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वितरण किया। अध्यक्षा कौशल गुप्ता, सचिव रंजना मित्तल, पूनम गुप्ता, मेघा गुपता, नीतू अग्रवाल, वंदना, शिखा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।