आरजी में चला सफाई अभियान
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर में सेविकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कॉलेज कैंपस में सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमिता शर्मा के निर्देशन में चंचल, डोली, संध्या, रितिका और अर्चना आदि ने सफाई की।