18 को सम्मेलन में जाएंगे किसान
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन की बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पंचशील कालोनी गढ़ रोड पर बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष कुलदीप कुमार त्यागी ने बताया कि किसानों के कर्जमुक्ति और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने की मांग को लेकर 18, 19 सितंबर को राष्ट्रीय किसान सम्मेलन चंडीगढ़ के किसान भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें मेरठ से भारतीय किसान आंदोलन के लोग शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य स्थानों से भी किसान संगठन से जुड़े लोग पहुंचेंगे।