फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिथीन मुक्त जागरूक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के प्रथम सत्र में सरकार द्वारा पर्यावरण स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे पॉलिथीन बहिष्कार अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी शर्मा ने छात्राओं को बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल से पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए इसका बहिष्कार करना चाहिए। इस विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। शिविर के द्वितीय सत्र में पॉलिथीन मुक्त जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्या डा. रजनी रानी शंखधर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में जागरूक नागरिक एसोसिएशन के सदस्य एसके शर्मा, गिरीश शुक्ला, चंद्रपाल यादव आदि ने छात्राओं का सहयोग एवं उत्साहवर्द्धन किया। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें