फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एकता मिलन का जन्माष्टमी समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एकता मिलन ने मनाई जन्माष्टमी
विज्ञापन

मेरठ। महिला एकता मिलन की ओर से भगवान पैलेस आबूलेन में जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ ईश वंदना से किया गया। सदस्याएं नीले परिधान में सजकर पहुंचीं। सभी ने मिलकर कृष्ण भजन गाए। श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर उन्हें पालना झुलाया। संस्था की संस्थापिका गीता मनोज एवं भारती रस्तोगी ने सदस्याओं को जन्माष्टमी की बधाई दी। कमला जैन, कमलेश जैन, पुष्पा जैन, आशा ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। सुनीता अग्रवाल ने गीत सुनाया। उषा गुप्ता, अंजली गुप्ता, गीता मनोज, गीता तोमर, मीना गुप्ता, कमल चौधरी, मधु ऐरन, नीलम जिंदल, ममता, रूपम सिंघल, ज्योत्सना माहेश्वरी, सपना गुप्ता, मधु निगम, पूनम गुप्ता, प्रिया बंसल, पूजा, प्रीति व शशि ने सहयोग दिया। संचालन सचिव पूनम गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें