मेरठ क्लीन के सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान
मेरठ। मेरठ क्लीन के सदस्यों ने रविवार को बच्चा पार्क चौराहे से छीपीटैंक चौराहे तक सफाई अभियान चलाया। सड़क को साफ कर चूना डाला। सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर खतौली रेल हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। साथ ही स्वच्छता की शपथ ली। स्थानीय लोगों ने भी काम में सहयोग किया। कार्यक्रम में अमित कुमार अग्रवाल, आदित्य जैन, अभिजीत दुबे, सीपी यादव, रोहित गोयल, राजेन्द्र गुप्ता, पल्लव गर्ग, सुधीर भल्ला, मनोज कुमार, मोहनलाल वर्मा, अंकित राणा, नितेश भाटी, आदेश अग्रवाल, सौरभ कालरा, आलोक कुमार, मोहम्मद असलम, शांतनु शर्मा, नितिन वर्मा, बृजभूषण त्यागी, नितिन गुप्ता, संजय वासुदेवा, राजू शर्मा, ऋषि शर्मा, राजू रस्तोगी, गौरव जैन, नीरज कांत मिश्रा मौजूद रहे।