भजन सोपोरी मेरठ में देंगे संतूर की प्रस्तुति
मेरठ (ब्यूरो)। अजराड़ा घराने के प्रसिद्ध तबला वादक स्वर्गीय उस्ताद हशमत अली खां को उनके अपने शहर मेरठ में सुर श्रद्धांजलि दी जाएगी। संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद हशमत अली खां की स्मृति में उनके बेटे मशहूर तबला वादक उस्ताद अकरम खां की ओर से स्मृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 27 अगस्त को आरजी पीजी कॉलेज प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम में मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी की प्रस्तुति होगी। भजन सोपोरी के साथ तबले पर अकरम खान, पखावज पर ऋषि उपाध्याय संगत करेंगे। पंडित भजन सोपोरी का उस्ताद हशमत अली खां से गहरा दोस्ताना रहा है। कश्मीर में दोनों कलाकारों ने एक साथ रेडियो में अपनी सेवाएं दी हैं। अकरम खां के साथ सत्पक शर्मा, आशुतोष, रोमान खां, जुहैब अहमद, जहीन खां, जरघम अकरम खां संगत करेंगे। आयोजन समाजसेवी व उस्ताद हशमत अली खां के करीबी अनूप सिंघल के सहयोग से होगा।
खास बातें==
उस्ताद हशमत अली खां को देंगे श्रद्धांजलि