स्थापना दिवस पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में बुधवार को स्कूल का 35वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सत्यप्रकाश पटेल ने किया। इस दौरान छात्रों ने गुरु वंदना, वेद मंत्र व श्लोकों का वाचन किया। हिंदी और अंग्रेजी की कविताएं भी सुनाईं। किंडर गार्टन के बच्चों ने नृत्य पेश किया। फ्यूजन डांस की प्रस्तुति भी दी। प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध समिति ने स्कूल की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। जूनियर विंग संयोजिका सीमा शर्मा ने आभार जताया।