फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय प्रधान के साथ गए कांग्रेसियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय प्रधान के साथ दिखाई देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। इससे पहले इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपना पक्ष रखने का समय दिया है। यह जानकारी जिला प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने दी। बताया कि विनय प्रधान ने पार्टी छोड़ने के बाद की गई प्रेस कांफ्रेंस में काफी लोगों को अपने साथ बताया है। मीडिया को जारी विज्ञप्ति में भी दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम दिए हैं। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है कि वे उनके साथ गए हैं या फर्जी तरीके से उनके नाम विज्ञप्ति में दे दिए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी को ऐसे नेताओं व कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें