फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनुमान मंदिर का दानपात्र तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर स्थित जूना अखाड़ा सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरों ने करीब 70 हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह मंदिर खुलने पर घटना का पता चला। इसकी सूचना मंदिर के महंत ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश कर रही है। मंदिर में इन दिनों राम दरबार का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर के मुख्य प्रबंधक महंत तरुण गिरी ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण श्रद्धालुओं के आने-जाने का रास्ता खुला हुआ था। इसका फायदा उठाकर चोरों देर रात वारदात की। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है, जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें