मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर सात नए इलाकों को सील कर दिया गया है। इन इलाकों को पूर्व में बने नजदीक के हॉट स्पॉट से जोड़ा गया है। मोरीपाड़ा को पूर्व में बने हॉट स्पॉट सराय बहलीम से जोड़ा है। पिलोखड़ी का पुल अखलाख मस्जिद को हुमायूंनगर नगर, पूर्वा शेख लाल को सुभाष नगर, शंभु नगर को नंदन नगर ट्रांसपोर्ट नगर से जोड़ा है। पूर्वा महावीर देहली गेट को जली कोठी पूर्वा फैयाज अली से जोड़ा है। ई चैपल स्ट्रीट को रजबन छोटा बाजार से जोड़ा गया है। थापर नगर पहले से ही हॉट स्पॉट है। वहीं भगवतपुरा, पूठा, देवपुरी, माधवपुरम, प्रह्ललाद नगर, फूलमंडी, नारंगपुर, आरकेपुरम, शीशमहल, खुशहाल कॉलोनी, श्याम नगर, खत्ता रोड, बनवारी वाटिका, भीमनगर, शिवशक्तिनगर को ग्रीन जोन में तब्दील कर दिया है। यहां पिछले 21 दिनों में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।