फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीईटी परीक्षा में 678 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
ए एस इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी स्रोत संवाद
विज्ञापन
मवाना। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को नगर के एएस इंटर कॉलेज केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में 960 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 612 ने परीक्षा दी, जबकि 348 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 960 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 630 उपस्थित हुए और 330 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1,920 अभ्यर्थियों में से 1,242 ने परीक्षा दी, जबकि 678 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया।

ए एस इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें