परतापुर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर पिछले 24 घंटे में 62 कार सवारों ने टोल का बूम तोड़ दिया। वाहनों की चपेट में आने से पांच कर्मचारी भी घायल हो गए। पाथ इंडिया लिमिटेड की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कंपनी के मैनेजर रविंद्र कुमार ने बताया कि अराजक तत्व आए दिन टोल पर उपद्रव करते हैं। तेज गति से गाड़ी लाते हैं और टोल का बूम तोड़कर चले जाते हैं। टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर रविंद्र कुमार ने बताया कि तीन जुलाई को भी कई लोगों ने बूम तोड़ा था। गाड़ी के नंबरों की पूरी सूची पुलिस को दे दी गई। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। संवाद