वेलकम पार्टी में झूमे बच्चे
सरधना बेगमाबाद स्थित रेडरोज इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मोन्टेसरी के बच्चों द्वारा वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी के दौरान जूस, चिप्स, चॉकलेट व फल दिए गए। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रधानाचार्य सायरा अहमद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। निकिता त्यागी, अन्नु चौधरी, नीशु चौधरी व भावना आदि मौजूद रहे।