फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से दो बच्चियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला भाटवाड़ा में सोमवार शाम दो बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान वहां से एक युवक बाइक पर सवार हो कर गुजरा। इसी दौरान खेल रही बच्चियां खुशी (8) पुत्री संदीप एवं शानू (9) पुत्री बाले आदि चपेट में आकर घायल हो गईं। इस पर बच्चियों का शोर सुनकर परिजन एवं मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बाइक सवार को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें