फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर की बरसी पर हसनपुर कदीम में रही फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकुर की बरसी पर हसनपुर कदीम में रही फोर्स तैनात
विज्ञापन

-बीते वर्ष दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट के संशोधन के विरोध में हुई हिंसा में अंकुर को लगी थी गोली
मेरठ। बीते वर्ष दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में हुए बवाल में गांव हसनपुर कदीम के रहने वाले अंकुर पुत्र सौदान की गोली लगने से मौत हो गई थी। अंकुर की बरसी पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में कई नेताओं के आने की भी चर्चा थी। मामले की गंभीरता और पिछले साल हुए बवाल को देखते हुए गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भावनपुर, किला परीक्षितगढ पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएसी, दमकल विभाग की गाडी व सीओ सदर देहात अखलेश भदौरिया मौजूद रहें। सीओ सदर देहात ने बताया कि किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें