फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक नहीं रह रहा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव अतराड़ा निवासी विकास पुत्र जगदीश शर्मा के अनुसार उसने 2017 में खरखौदा की स्टेट बैंक शाखा से पशुओं पर लोन लेने के लिए फाइल तैयार कराई थी। बैंक शाखा प्रबंधक उसका लोन पास नहीं कर रहा है। शुक्रवार को पीड़ित फाइल लेेकर शाखा प्रबंधक से मिला। इस पर शाखा प्रबंधक ने फाइल फेंक दी और लोन देने से इनकार कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने मेरठ की मुख्य शाखा तथा डीएम से शिकायत की है। उधर, शाखा प्रबंधक वीके तोहरिया का कहना है कि ये चार भाई हैं। सभी ने बैंक से ग्रीन कार्ड पर लोन ले रखा है। विकास ने बैंक का पुराना लोन नहीं चुकाया है। इस कारण बैंक ने नया लोन देने से इनकार कर दिया। उसकी फाइल नहीं फेंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें