महाभारत के भीम करेंगे एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो...स्व. डा. भारत अत्री नाम से
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। 21 फरवरी को डॉ. भारत अत्री मेमोरियल दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ महाभारत के भीम करेंगे। आयोजक सचिव राजाराम अत्री ने बताया अर्जुन अवॉर्डी, ओलंपियन फिल्म स्टार महाभारत के भीम प्रवीन कुमार 21 फरवरी को कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ सचिव अनु कुमार ने बताया डॉक्टर भारत अत्री खेल महोत्सव में 2 व 3 मार्च को कानपुर में होने वाली राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष एथलेटिक चैंपियनशिप की टीम का चयन होगा। प्रतियोगिता में 100 मी., 400 मी., 800 मी., 15 सौ मी., लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो की व्यक्तिगत स्पर्धा आयोजित होंगी। उन्होंने बताया जिस प्रकार एशियन गेम्स में 4’ 400 मीटर मिक्स रिले का आयोजन हुआ। उसी प्रकार मेरठ में पहली बार देश की पहली मिक्स रिले का आयोजन होगा। खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।