आज राजपूत बटालियन देखेगी मेरठ का इतिहास
मेरठ। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा चलाई गई मेरठ दर्शन यात्रा की एक बार फिर शुरुआत होने जा रही है। मई-2018 से इसमें बुकिंग नहीं मिल पाने की वजह से बंद कर दिया गया था। तत्कालीन कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार की पहल पर इस सेवा का शुभारंभ किया गया था। हालांकि, खुद इस यात्रा में डीएम अनिल ढींगरा ने बस में बैठकर सफर किया था। रविवार को राजपूत बटालियन मेरठ दर्शन यात्रा करेगी। सुबह आठ बजे कमिश्नर कार्यालय से बस रवाना की जाएगी। इस यात्रा में राजपूत बटालियन के जवान विक्टोरिया पार्क, गांधारी तालाब, हस्तिनापुर, सरधना चर्च, भोला की झाल, गगोल तीर्थ, शाही ईदगाह, शहीद स्मारक, औघड़नाथ मंदिर, कांच का गुरुद्वारा देखेंगे।