फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा की कार्य योजनाएं शुरू की जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं शुरू की जाएं
मेरठ। समाजवादी मजदूर सभा ने मंगलवार को श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी उप श्रमायुक्त को सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य में लगे विभिन्न प्रकार के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए समाजवादी सरकार ने 35 लाख 80 हजार 901 श्मिकों को श्रम विभाग द्वारा पंजीयन कराया था। लेकिन पिछले दो साल से मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की सभी योजनाएं बंद हैं। उनके पंजीयन का कार्य भी बंद है। मांग है कि योजनाओं का लाभ तत्काल मजदूरों को देना प्रारंभ कराया जाए। इस दौरान नौशाद चौहान, शाहबेज अंसारी, इकरामुद्दीन, निरंजन सिंह, अनस मंजूर, नजमा, गुलफसां, बिजेंद्र, पुष्पा, अबरार और इमरान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें