सरधना। मढियाई गांव में बृहस्पतिवार को अरहम खान के प्रतिष्ठान पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विश्वजीत तोमर द्वारा अरहम खान पुत्र शादाब खान मढियाई को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा की गई। यहां अरहम खान ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित भावना से काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिला प्रवक्ता दुष्यंत रोहटा, जिलाध्यक्ष विश्वजीत तोमर, ठा. शशि राणा, आकाश चौधरी, विजय प्रताप, आलम खान आदि मौजूद रहे।