अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हिंडन और तालाबों को प्रदूषण मुक्त की मुहिम चला रहे ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान के सचिव कृष्णपाल सिंह को पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें जल पुरूष राजेंद्र सिंह और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।