फोटो समाचार
दौराला। ग्राम मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को कला वर्ग की कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि देश में स्वच्छता अभियान एक जुनून बन चुका है। आज भारत का हर व्यक्ति देश को स्वच्छ बनाने में जुटा है। इस सबका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। स्वच्छता अभियान के तहत छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सफाई की और कूडे़ को स्कूल परिसर से हटाया। इस दौरान स्कूल की समस्त स्टाफ का भी सहयोग रहा।