फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने अस्थायी टेंट लगाकर मनमोहक रंगोलियां बर्नाइं तथा छात्रों को स्काउट गाइड प्रशिक्षण सोनू कुमार एवं चंद्रप्रताप यादव ने स्काउट गाइड के नियमों की जानकारी दी। सोनू कुमार ने बताया कि स्काउट का मुख्य कर्तव्य समाज सेवा और देश सेवा है। यहां प्रधानाचार्य ने निरीक्षण किया। शिविर में मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी सुबोध कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान रामजियावन प्रसाद, मधुर गुप्ता, चन्द्रप्रताप, संजय त्यागी, मनोज कुमार, राजकुमार, संगीता यादव, रेनू भारद्वाज, अनिता देवी, अनुज कुमार, धर्म सिंह, गंगाराम, सुनील कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, सोनपाल, रतन सिंह, सोहनवीर सिंह, कमल नयन शर्मा, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें