अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर दूसरी टिकट खिड़की खुलवाने और अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाने की मांग कस्बे के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से की है। पूर्व की मांग पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुकेश रूहेला, विजय मानव ने केंद्रीय मंत्री से मांगों पर ध्यान दिला कर कार्रवाई करने की मांग की है।