बागपत। ब्लॉक संसाधन केंद्र में पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। बीआरसी अनंगपाल सिंह, विपिन कुमार ने कक्षा एक से दो और धर्मेंद्र वर्मा, शिवानी ने तीन से पांच तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिए स्तरीकरण करने हेतु जांच प्रपत्र के बारे में बताया गया। शासन स्तर से टीएलएम किट जिसमें 12 खड़ी चार्ट, अक्षर कार्ड, गिनती कार्ड, पाइप के बंडल, कहानी की किताबे और एप के बारे में बताया। भाषा और गणित विषय की जांच के बारे में जानकारी दी। एबीआरसी अशोक कुमार अंतिल, प्रवीर सिंह, विश्वंभर सिंह, कपिल, प्रेम, राहुल, मोहित, प्रज्ञा व्यास, शशिप्रभा, पूनम, वंदना श्रीवास्तव उपस्थित रहे।