मंडलीय जुड़ो ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन
मेरठ। बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जुड़ो के मंडल स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें जूनियर बालिका वर्ग के लिये 44 किग्रा. में मेरठ की शिखा, 48 किग्रा. में बुलंदशहर की खुशबू, 52 किग्रा. में गाजियाबाद की नेहा यादव, 57 किग्रा. गाजियाबाद की सोनम, 63 किग्रा. में मेरठ की अनु सैनी का चयन हुआ। जबकि जूनियर बालक वर्ग के लिये 55 किग्रा. में गाजियाबाद के सिराजुद्दीन, 60 किग्रा. में बुलंदशहर के विवेक, 66 किग्रा. में गाजियाबाद के दीपक त्यागी, 73 किग्रा. में गौरव, 90 किग्रा. में मेरठ के पर्व, 100 किग्रा. में गाजियाबाद के तुषार बंसल का चयन हुआ।