बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से डौला गांव में चल रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र का वितरण किया। जिला युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा, ग्रामीण पर्यावरण संस्थान के सचिव कृष्णपाल सिंह ने प्रमाणपत्र का वितरण किया। इसमें डॉ. आमोद, अरुण मलिक, सृष्टि, केंद्र संचालन कार्यक्रम समन्वयक राहुल पांडेय आदि रहे।